Friday, April 15, 2022

शादी का झांसा देकर करता रहा शारीरिक शोषण।

शादी का झांसा देकर करता रहा शारीरिक शोषण।

शादी से किया इन्कार,पहुंचा हवालात ।

पीड़ित ने जीयनपुर कोतवाली में दी तहरीर,जांच में जुटी पुलिस।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक बाजार में रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली 28 वर्षीय महिला रहकर नर्तकी का काम करती है। जो डीजे में डांसर है।
जो 2 बच्चे की मां है,पति मौत ही हो चुकी है। महिला का आरोप है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के जुनेदगंज का रहने वाला निवासी एक युवक शादी का झांसा देकर एक वर्ष से शारिरिक शोषण करता था। शादी का दबाव बनाने पर शादी से इन्कार कर दिया।
महिला थक हार कर आरोपी के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर जांच में जुटी हुई है। नर्तकी रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली है,जो जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक बाजार में रहकर डीजे पर डांसर (नर्तकी) का काम करती है। जिसके पास 2 बच्चे भी हैं। पति की पहले ही मौत हो चुकी है। डांसर का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करती थी। इसी दौरान शहर कोतवाली का रहने वाला एक युवक से संबंध हो गया। जिससे युवक नर्तकी से शादी करने का वादा कर शारीरिक शोषण करता रहा पर जब नर्तकी ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने शादी करने से इन्कार कर दिया। वहीं नर्तकी ने युवक को खरीद कर मोबाइल दी थी। पैसा और अन्य सामान भी मुहैया कराती थी। शादी से इन्कार करने पर नर्तकी ने जीयनपुर कोतवाली में शुक्रवार को पहुंचकर तहरीर दी है। जीयनपुर पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में लगी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़का  शादीशुदा है,एक बच्चे का पिता है। अपनी पत्नी को छोड़ चुका है। जो शादी का झांसा देकर नर्तकी से शारीरिक संबंध बना रहा था। इस संबंध में जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि तहरीर मिली है।जांच की जा रही है जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment