कोर्ट के आदेश पर सीपू सिंह हत्याकांड के दो आरोपियों के घर हुई कुर्की।
11अप्रैल को गैंगस्टर कोट से जारी हुआ था कुर्की का आदेश ।
पुलिस की दो टीमो द्वारा अलग अलग की गई कुर्की की कार्यवाही।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की हत्याकांड के दो आरोपियों विजय यादव और रिजवान अहमद के घर जीयनपुर पुलिस ने मंगलवार को एक साथ कुर्की की कार्रवाई शुरू की। (आरोपी रिजवान अहमद का घर)
जिसमें दो टीमें गठित कर जीयनपुर कोतवाली
पुलिस ने आरोपियों के घर पर कुर्की की कार्यवाही की। जिसमें विजय यादव उर्फ सचिन पुत्र शिवचन्द यादव हसनपट्टी व रिजवान अहमद प्रधान पुत्र जुम्मन के घर पर कोतवाल जीयनपुर यादवेन्द्र पान्डेय की मौजूदगी में कुर्की की कार्यवाही सम्पन्न कराई।
(आरोपी विजय यादव का घर)
पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की 19 जुलाई 2013 को घर के बाहर सुबह लगभग 9 बजे हत्या कर दी गई थी। जिसमें 12 लोगों को आरोपित किया गया था। एक व्यक्ति की मुकदमे के दौरान मौत हो गई। इस मामले का फैसला आने वाला है। इस मामले में विजय यादव उर्फ सचिन पुत्र शिवचंद यादव निवासी हसनपट्टी और रिजवान अहमद पुत्र जुम्मन निवासी समुंद्रपुर भी आरोपी बनाए गए थे। रिजवान अहमद और विजय यादव को पुलिस ने फरार घोषित करते गैंगस्टर एक्ट के तहत दोनों आरोपियों पर 25- 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया गया था। इसके बावजूद भी दोनों ना तो सरेंडर किये नहीं पुलिस के पकड़ में आये। गैंगस्टर कोर्ट ने 11 अप्रैल को दोनों आरोपियों के घरों की कुर्की करने का आदेश जारी किया। कोर्ट के आदेश के अनुपालन में बुधवार को जीयनपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पान्डेय ने दो टीम बनाकर विजय यादव और रिजवान के घर कुर्की की कार्रवाई शुरू की। जिससे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। वही गांव के लोग भी आरोपियों के घर जिस समय कुर्की की जा रही थी जाने से परहेज कर रहे थे। यहां तक की पुलिस लोगों को सामान उठाने के लिए बुलाती रही पर गांव के लोग सामान उठाने तक को नहीं जा रहे थे। इस संबंध में जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि 11 तारीख को कोर्ट का आदेश हुआ था। 12 अप्रैल को कोर्ट का आदेश हमें प्राप्त हुआ। 13 अप्रैल को दोनों आरोपियों के घरों की कुर्की की गई। खिड़की दरवाजे और सारे सामान कुर्क कर लिए गए हैं। ग्रामीणों की उपस्थिति में कुर्क किये गयें सामान कोतवाली लाया गया।
No comments:
Post a Comment