Monday, April 18, 2022

25 हजार के इनामिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

25 हजार के इनामिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

जहानागंज थाना से घोषित है इनाम।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर पुलिस द्वारा जहानागंज थाने का 25000 के इनाम घोषित को लाटघाट शारदा सहायक खंड 32 नगर के पास से बीती रात लगभग 8:30 बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
वही जितेंद्र प्रसाद यादव उर्फ सुनील यादव पुत्र रामबचन निवासी खांड़ थाना जीयनपुर का रहने वाला है जो जहानागंज थाने का इनामिया घोषित है। जिस पर पुलिस ने 25000 रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। वह काफी दिनों से फरार चल रहा था जिसे जीयनपुर पुलिस ने रविवार की रात्रि लगभग 8:30 बजे शारदा सहायक खंड 32 नहर पुलिया के पास से उस समय जीयनपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पान्डेय एव हम राहियों ने धर दबोचा जब पुलिस को देखकर वह भागने लगा और पुलिस ने उसे दौड़ाकर गिरफ्तार कर जीयनपुर कोतवाली लाई और पूछताछ में लग गई। जिसे जीयनपुर पुलिस ने जेल भेज दिया उसके ऊपर अपराध संख्या 2 /2020 में कई मुकदमे दर्ज हुए थे। जिसमें धारा 147/148/34/ 120 बी और 302 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज था। पर यह काफी दिनों से फरार चल रहा था। इस संबंध में कोतवाल जीयनपुर यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि जितेंद्र यादव जोकि जहानागंज थाने का 25 हजार रुपये का इनामिया घोषित है। उसे लाटघाट से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

No comments:

Post a Comment