Saturday, April 2, 2022

पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य ने की मासिक अपराध गोष्ठी।

पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य ने की मासिक अपराध गोष्ठी।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आज दिनांक 02.04.2022 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा पुलिस लाईन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी लालगंज सहित जनपद के समस्त थानाप्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी किया गया।
जिसमें चैत्र नवरात्रि के दौरान अत्यधिक भींड वाले मंदिरों पर सुरक्षा में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या बढाने के निर्देश दिए गए।
 रमजान माह में नमाज स्थल पर सुरक्षा तथा प्रतिबंधित पशुओं को नमाज स्थल के आसपास निषिद्ध करने हेतु निर्देशित किया गया। अपराधियों व माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशन दिए गए।
जनपद के समस्त थानाक्षेत्रों में चेकिंग/पैदल गस्त प्रतिदिन करने के निर्देश दिए गए। 
अवैध शराब कारोबारियों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

No comments:

Post a Comment