छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का आरोपित गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने बांसगांव निवासी किशन पासवान पुत्र लोरिक पासवान के खिलाफ छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने का मुकदमा सोमवार को दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपित युवक को उसके घर से मंगलवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चंदन पासवान ने सोमवार को तहरीर देकर कहा कि मेरी भांजी मेरे ही घर पर रह कर कक्षा 11 में पढ़ती है। विद्यालय जाते समय बांसगांव का रहने वाला किशन पासवान पुत्र लोरिक पासवान अक्सर छेड़छाड़ करता है और विरोध करने पर मारपीट करता है। जीयनपुर पुलिस ने सोमवार को देर रात चंदन की तहरीर पर किशन के खिलाफ छेड़खानी करने सहित पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। मंगलवार को सुबह आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
No comments:
Post a Comment