चोरी की मोटरसाइकिल का नम्बर प्लेट बदलकर बेचने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली में दिनांक 18.02.2021 को वादी उ0नि0 केसर यादव थाना जीयनपुर द्वारा चेकिंग के दौरान असरफपुर मोड़ के पास से 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया था तथा 02 अन्य अभियुक्त भागने में सफल रहे थे। जिसमें एक अभियुक्त हाजिर अदालत हुआ था तथा एक अभियुक्त सोनू सोनकर पुत्र बेलास सोनकर निवासी समतानगर थाना जीयनपुर आजमगढ फरार हो गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 03 चोरी की मोटरसाईकिल बरामद हुई थी। जिसमें अभियुक्त चोरी की मोटरसाईकिल का नम्बर प्लेट बदलकर चलाते थे। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स057/2021 धारा 411,413,419,420,467,468,471 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।दिनांक 14.04.2022 को उ.नि.सौरभ सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सोनू सोनकर पुत्र बेलास सोनकर उम्र करीब 26 वर्ष निवासी समतानगर थाना जीयनपुर को चुनुगपार तिराहे से समय 20.10 बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
No comments:
Post a Comment