अज्ञात कारणों से आग लगने से दो बकरी समेत 5 मंडई जलकर राख।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन हरखोरी गांव के पुरवा बरयापार दलित बस्ती में गुरुवार को लगभग 4:00 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग से दो बकरी समेत 5 रिहायशी मंडई जलकर राख हो गए। जिसमें पांचों परिवारों का नगदी सहित लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।
वही आग लगने से अशोक पुत्र रामजी,रामलखन पुत्र राम जी,जिसमें रामलखन की दो बकरियां भी जलकर मर गई। हीरा पुत्र उमेश,उमेश पुत्र गनपत एवं सोनी पत्नी प्रकाश की रिहायसी झोपड़ी जलने से गृहस्ती का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी विकराल थी कि धू धू कर एक के बाद एक मंडई जलकर राख हो गई। जिसमें रखा गहना नगदी रजाई गद्दा साईकिल चारपाई चौकी अनाज कपड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे लेखपाल विनोद कुमार गुप्ता ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील को प्रेषित की है। वही आग इतनी विकराल थी कि उमेश के घर से अज्ञात कारणों से लगी आग पूरे बस्ती को चपेट में लेने को आतुर थी। जहां धीरे-धीरे कर के 5 लोगों के मड़ई जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल की गाड़ी घंटो बाद भी गांव में रास्ता पूछ पूछ कर पहुंची पर तब तक ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझा दिया गया था। पांचों परिवार के बदन पर जो कपड़े बच्चे थे वहीं शेष रह गए हैं। बाकी सब कुछ जलकर राख हो गया है। हालांकि अभी तक इन परिवार को मदद करने के लिए कोई भी समाज सेवी संस्था आगे नहीं आई है। जिससे वह खुले आसमान के नीचे जीवन व्यतीत करने के लिए मजबूर है।
No comments:
Post a Comment