बधुआ मजदूर को ईट भट्ठा से कराया गया मुक्त ।
मजदूरों का मेडिकल परीक्षण कराकर उनके घर भेजने की की जा रही तैयारी।
प्रिया ईट उद्योग पर के मालिक अजय राय पर मुकदमा करने के निर्देश।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भैरोपुर चरौवा गांव में ईट भट्टा उद्योग जो कि प्रिया ईट भट्टा उद्योग के नाम से संचालित होता है। जिस पर काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि मजदूरों को बदुआ रख कर जबरन मजदूरी कराई जा रही है। जिस पर उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार और प्रवर्तन अधिकारी शशिकांत के द्वारा कार्रवाई की गई तो 3 मजदूर छतीसगढ़ के पकड़े गए। जिनका मेडिकल परीक्षण कराते हुए उन्हें घर भेजने की तैयारी की जा रही है। वहीं प्रिया ईट उद्योग के मालिक अजय कुमार राय पर मुकदमा चलाए जाने का निर्देश दिया गया है। जहां पर बंधुआ मजदूरी की 1976 अधिनियम के तहत धारा 16/17 के तहत प्रवर्तन अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई करें। जिसका मुकदमा उपजिलाधिकारी कोर्ट सगड़ी में चलाया जाएगा। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सगड़ी द्वारा बताया गया कि काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि ईट भट्ठा उद्योग पर बंधुआ मजदूरी कराई जा रही है। जिस पर छापेमारी की गई तो 3 मजदूर बरामद किए गए। छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं जहां उनके मेडिकल परीक्षण कराकर उनके घर भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। और भट्ठा मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
No comments:
Post a Comment