Wednesday, April 6, 2022

धूमधाम से मनाया गया महाराज गुहा राज निषाद की जयंती।

धूमधाम से मनाया गया महाराज गुह्य राज निषाद की जयंती।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेंगी।

आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत अजमतगढ़ में मनाई गई महाराजा गुहा राज निषाद की जयंती।
जानकारी के अनुसार 5 अप्रैल दिन मंगलवार को सूबेदार मेजर पद से रिटायर बहादुर निषाद के सौजन्य से ताल सलौना कैनाल के पास सभा कर के भव्य झांकी निकाली गई और महर्षि कश्यप और महाराजा गुहा राज निषाद जी की जयंती के मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई। जिसमें सूबेदार बहादुर निषाद ने महाराजा निषाद राज एवं महर्षि कश्यप के क्रिया-कलापों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस तरह से इन महापुरुषों ने समाज को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि हमारी नई पीढ़ी अपने इन पूर्वजों एवं संत मनीषियों को भूलती जा रही है। निषाद समाज इन संत मनीषियों एवं उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को अपनी नई पीढ़ी को पढ़ाएगी और बताने का कार्य करेगी। इसी क्रम में नगर पंचायत अजमतगढ़ अध्यक्ष पारसनाथ सोनकर ने भी महाराजा गुहा निषाद राज और महर्षि कश्यप के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया। कार्यक्रम का संचालन सत्यदेव व सुभाष ने किया और अध्यक्षता सूबेदार मेजर बहादुर निषाद ने किया। इस जयंती समारोह में प्रिंस साहनी, प्रदीप साहनी,पप्पू साहनी,दुर्गा साहनी,बब्बू राय,गुड्डू प्रधान, मोहन राय,रमेश चतुर्वेदी,सहादुर निषाद,कीर्तन निषाद,नखडू निषाद,संजय निषाद,अशोक निषाद आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment