Tuesday, April 12, 2022

डॉ0 भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति लगाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन।

डॉ0 भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति लगाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन।

तहसीलदार सगड़ी को सौपा ज्ञापन।

सरकारी जमीन पर नही लगेगी मूर्ति घर मे करे पूजा--तहसीलदार

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के कप्तानगंज के निवासी ट्रैक्टर ट्राली बाइक सवारी से दर्जनों की संख्या में महिलाएं पुरुष तहसील पर पहुंचकर तहसीलदार सगड़ी को ज्ञापन सौंपते हुए गाटा संख्या 254 क्षेत्रफल 0.1050 हेक्टेयर जो सरकारी खाते में मरघट के नाम से दर्ज है पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
वही तहसील पर जमकर मूर्ति लगाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान तहसीलदार सगड़ी ने ज्ञापन लेते हुए कहा कि सरकारी भूमि पर मूर्ति किसी भी दशा में नहीं लगाई जा सकती। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही बैन कर रखा है। इसलिए आप अपने भगवान की मूर्ति अपने घर में रख कर पूजा पाठ करें पूजा पाठ करने पर किसी प्रकार की रोक नहीं है। बशर्ते सरकारी जमीन पर मूर्ति किसी भी दशा में नहीं लगाई जा सकती। जिस पर ग्रामीणों ने काफी रोष व्यक्त करते हुए कहा कि साहब आखिर हम पहले से मूर्ति वहां रखे थे जो बाढ़ आने पर बह गई है। हम लोग पुनः मूर्ति स्थापित करना चाहते हैं। जिसकी हमें इजाजत दी जाए पर तहसीलदार अभिषेक सिंह ने ग्रामीणों की मांग को अस्वीकार कर दिया। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में शीला,सुशीला, मिथिलेश,इंद्रावती,आशा,फुल वासी,मनसा,दयाराम,संता, कविता,प्रभुनाथ,संगीता,शिवचंद गुप्ता आदि रहे।

No comments:

Post a Comment