जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने नगर पंचायत सहित नूरुद्दीनपुर गांव का किया निरीक्षण।
आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को निलंबित करने का दिया आदेश।
नगर पंचायत जीयनपुर में बहरामपुर पोखरी पर हुए अतिक्रमण को हटाने का दिया निर्देश।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर का किया निरीक्षण डॉक्टर सीएमओ को फटकार।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जिला अधिकारी अमृत त्रिपाठी ने शनिवार को ब्लाक बिलरियागंज के नुरुद्दीनपुर गांव का निरीक्षण किया। वही गांव में कोटेदार द्वारा खाद्यान बांटा जा रहा है। कोटे के बारे में मिल रहे अनाज के बारे में जानकारी ली जहाँ 111 उन लोगों को राशन का वितरण किया जा चुका था और शेष वितरित हो रहा था जिससे सन्तुष्ट दिखे और सराहा। वहीं महिलाओं ने शिकायत की कि आंगनबाड़ी केंद्र से दलिया और रिफाइंड नहीं मिलता है। जिसके सापेक्ष जिलाधिकारी ने सुपरवाइजर को निलंबित करने का निर्देश उपजिलाधिकारी सगड़ी को दिया।
वही नगर पंचायत जीयनपुर का निरीक्षण किया इस दौरान खानगाह बहरामपुर में स्थित पोखरी पर हुए अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया। और कोइरिया पोखरा पहुंचे जहां रास्ते में बगल में एक प्लॉट पर कूड़ा फेंका हुआ था। फेंकने वाले पर 5000 जुर्माना लगाने का अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत जीयनपुर अखिलेश कुमार यादव को दिया।
वही कोइरिया पोखरा पर निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया यहां पर लगभग 10 सीढ़ियां बनी हुई है हर सीडियो को समाजसेवियों एव पार्षसदो को दे जिससे उसका सुंदरीकरण कराया जा सके। साथ ही यहां पर लोग आकर स्नान करें और ध्यान कर सके। कोरिया पोखरी की सफाई करने का भी निर्देश दिया ताकि यहां का पानी स्वच्छ रहे यहां पर मंदिर भी है बहुत रमणीय स्थान है। वही नाली की सफाई ठीक ना होने पर अधिशासी अधिकारी को फटकार लगाई और कहा इसका हर हाल में हमेशा सफाई होनी चाहिए अगर सफाई नहीं होगी तो कार्रवाई की जाएगी।
जीयनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी संजय वर्मा और सीएमओ आर्यन तिवारी को निर्देश दिया गया और जमकर फटकार लगाई। यहां पर जो भी कमियां हो वह 1 सप्ताह के अंदर दुरुस्त कर दिया जाए। वहीं डॉक्टर ने बताया कि यहां पर जनरेटर की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा 24 घंटे के अंदर जनरेटर की व्यवस्था की जाए। डीसीएमयू द्वारा 1 सप्ताह तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यालय खोलकर सरकार द्वारा जो भी जितनी योजनाएं संचालित की जा रही है व समस्त अनुमन्य सेवाएं सीएचसी से ही चलाई जाए जब तक की सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जाए। वही बगल में खाली पड़े जमीन पर देसी खाद गिरा कर जमीन पर सब्जियां उगाने और हरा भरा रखने का निर्देश दिया और कहा यहां पर जितने भी आवास बने हैं वहां पर एक एक गाय पालने का भी निर्देश दिया। 10 अप्रैल को फिर निरीक्षण करूंगा। कहीं पर भी कोई कमी नहीं रहनी चाहिए अगर कमी मिली तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने डॉक्टर के सीएचसी पर नहीं रहने की शिकायत पर सुबह 6:00 बजे एवं शाम को 7:00 बजे लोकेशन शेयर करने का निर्देश किया और उपजिलाधिकारी सगड़ी को एवं सीएमओ को प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने का निर्देश देते हुए निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा अगर यह पालन नहीं हुआ तो डॉक्टर का स्थानांतरण स्वयं डीएम के कार्यालय पर कर दिया जाएगा। और पुलिस को जो भी मेडिकल आदि कराना है वह सीएचसी से ही कराए जाएंगे पीएसी अजमतगढ़ से एक भी मेडिकल न करें ऐसा होता है तो खुद बैठकर मेडिकल बनाएंगे।इस मौके पर एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार,आर्यन तिवारी,तहसीलदार अभिषेक कुमार, नायब तहसीलदार विनय प्रभाकर,अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार यादव,नगर पंचायत अध्यक्ष हरिशंकर यादव,डॉक्टर संजय वर्मा, अनुराग सिंह,जीयनपुर कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पान्डेय,सप्लाई स्पेक्टर सहित आदि लोग मौजूद थें।
No comments:
Post a Comment