उपजिलाधिकारी सगड़ी ने एमएलसी चुनाव में बने बूथ का किया निरीक्षण।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार द्वारा शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे लगभग अजमतगढ़ में एमएलसी चुनाव को देखते हुए ब्लॉक परिसर में बनाए गए बूथ का निरीक्षण कर खंड विकास अधिकारी एडीओ पंचायत व कर्मचारियों सहित अन्य को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि बूथ के अंदर जो भी मतदाता अंदर जाए उनका पहचान पत्र पूरी तरह से जांच पड़ताल करने के बाद ही बूथ के अंदर प्रवेश करने दिया जाए।
साथ ही साथ पूरे परिसर में सीसी कैमरा लगा दिए जाएं और जो 24 घंटे वोटिंग के समय से लेकर वोटिंग की समाप्ति तक एवं बाद में सीसी कैमरा किसी भी दशा में बंद नहीं होनी चाहिए एवं बाहर पूरी पुलिस फोर्स पीएसी आदि की तैनाती रहे जिससे कि चुनाव के समय किसी प्रकार का विघ्न उत्पन्न ना होने पाए। जिसके मद्देनजर उन्होंने खंड विकास अधिकारी डॉ राजीव कुमार शर्मा एवं एडीओ पंचायत राम आशीष सिंह सहित अन्य कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कड़ी चेतावनी दी। अजमतगढ़ ब्लॉक पर कुल 137 मतदाता हैं। जिनके लिए मतदान केंद्र बनाया गया है और बूथ बनकर पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है। जहां पर शनिवार को मतदान किया जाना है। जिसे देखते हुए निरीक्षण किया गया और आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस संबंध में उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार द्वारा बताया गया कि एमएलसी चुनाव को देखते हुए कर्मचारियों अधिकारियों को बूथ बनाए जाने एवं बूथ पर मतदाता के अलावा अन्य किसी को अंदर प्रवेश नहीं दिए जाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही साथ सीसी कैमरे की निगरानी में पूरा चुनाव संपन्न कराया जाना है जिसके लिए सीसी कैमरे लगा दिए गए हैं।
No comments:
Post a Comment