नगर विकास मंत्री ने नगर पंचायत अध्यक्ष को पत्र भेजकर बाईपास बनवाने का दिया भरोसा।
जीयनपुर जाम को लेकर नगर विकास मंत्री से मिलकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने बाईपास बनाने की थी मांग।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष को नगर विकास मंत्री ने पत्र भेजकर बाईपास बनवाने का दिया भरोसा विदित हो जीयनपुर जाम की समस्या को लेकर नगर विकास मंत्री से मिलकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने बाईपास बनवाने की थी मांग।जीयनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव ने नगर विकास मंत्री उत्तर प्रदेश ए के शर्मा से मिलकर प्रार्थना पत्र देकर आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर जीयनपुर नगर पंचायत स्थित है जहां प्रतिदिन सड़क जाम की समस्या उत्पन्न होती है जिससे राहगीरों क्रेता और विक्रेता स्कूली बच्चों बस ट्रक सहित बड़ी गाड़ियों के आवागमन से व्यापारियों और जीयनपुर नगर वासियों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है इस समस्या से निजात दिलाने के लिए जीयनपुर बाईपास बनवाने की मांग की जिससे लोगों को जाम की समस्या से प्रतिदिन ना गुजरना पड़े नगर पंचायत अध्यक्ष की मांग पर नगर विकास मंत्री ए के शर्मा ने नगर पंचायत अध्यक्ष को पत्र भेजकर बाईपास बनवाने का भरोसा दिया और मांग पर बाईपास बनवाने के लिए प्रयास की नगर पंचायत अध्यक्ष ने सराहना की।
No comments:
Post a Comment