न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने महिला को घर में दिलवाया आवास।
वर्षों बाद पीड़ित महिला को घर में पुलिस ने कराया आवासित।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अमरोहा सालहेपुर गांव में वर्षों बाद न्यायालय के आदेश पर पीड़ित महिला को पति के घर में पुलिस ने कराया आवासित।शशिकला पत्नी ओमप्रकाश निवासी ऊमरोहा सालेपुर का विगत 8 वर्षों से अपने पति पर घरेलू हिंसा सहित विभिन्न मामलों का न्यायालय में मुकदमा चल रहा था।जिसमें पीड़ित महिला शशि कला को न्यायालय ने आठ हजार रुपए प्रति माह गुजारा भत्ता देने के लिए आदेश किया किन्तु अभी तक पति ने अब तक कोई गुजारा भत्ता नहीं दिया इसके बाद महिला ने न्यायालय में गुहार लगाई वर्ष 2025 में न्यायालय ने पीड़ित महिला को उसके पति के घर में आवासित करने के लिए आदेश दिया महिला दर-दर भटक रही थी जिसने सिधारी थाने पर प्रार्थना पत्र दिया सिधारी थाने पर तैनात महिला उपनिरीक्षक पूनम विश्वकर्मा पुलिस बल के साथ जीयनपुर पहुंची और जीयनपुर पुलिस बल के साथ उसके पति के घर साल्हेपुर पहुंची जहां पीड़ित महिला शशि कला को उसकी ससुराल में परिजनों की सहमति से शनिवार को आवासित कराया पीड़ित महिला के पास चार पुत्रियां और एक पुत्र हैं आवास मिलने पर शशि कला ने प्रसन्नता व्यक्त की और पुलिस का आभार जताया।
No comments:
Post a Comment