Thursday, May 14, 2026

जीयनपुर विद्युत उपखंड में 15 से 22 मई तक लगेंगे मेगा कैंप,एक ही जगह होगा समाधान।

जीयनपुर विद्युत उपखंड में 15 से 22 मई तक लगेंगे मेगा कैंप,एक ही जगह होगा समाधान।

बिजली बिल जमा,मीटर बदलने और लोड बढ़ाने समेत समस्याओं का होगा समाधान।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी विद्युत वितरण उपखंड द्वितीय जीयनपुर द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 15 मई से 22 मई 2026 तक विभिन्न विद्युत उपकेंद्रों पर वाणिज्यिक मेगा कैंप आयोजित करने की घोषणा की गई है। इस संबंध में उपखंड अधिकारी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी गई।जिसमें बताया गया कि 15 मई को विद्युत उपकेंद्र जीयनपुर, 16 मई को मालटारी, 18 मई को बेसमा, 19 मई को अमुवारी नरायनपुर, 20 मई को लाटघाट, 21 मई को पुनः जीयनपुर तथा 22 मई को लाटघाट में मेगा कैंप आयोजित किया जाएगा।कैंप में उपभोक्ताओं की बिजली बिल जमा कराने,बिल संशोधन,नए विद्युत संयोजन जारी करने, लोड बढ़ाने,मीटर बदलने सहित अन्य वाणिज्यिक समस्याओं का समाधान किया जाएगा।उपखंड अधिकारी ने क्षेत्र के अधिक से अधिक उपभोक्ताओं से कैंप में पहुंचकर अपनी विद्युत संबंधी समस्याओं का निस्तारण कराने की अपील की है। साथ ही राष्ट्रहित में बिजली बचाने का संदेश भी दिया गया है।

No comments:

Post a Comment