जीयनपुर में शासन से मनोनीत सभासद ने दिया इस्तीफा।
जीयनपुर मनोनीत सभासद ने नगर पंचायत अध्यक्ष को सौंपा इस्तीफा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर नगर पंचायत में शासन से मनोनीत सभासद ने दिया इस्तीफा जीयनपुर मनोनीत सभासद ने नगर पंचायत अध्यक्ष को सौंपा इस्तीफा। शासन के द्वारा 23 मार्च को जीयनपुर नगर पंचायत में तीन सभासद मनोनीत किया गया जिसमें राजेश सिंह, पप्पू उर्फ दिनेश पाठक, पिंकी जायसवाल का मनोनियां पत्र जारी हुआ वहीं मात्र एक माह बाद पप्पू उर्फ दिनेश पाठक पुत्र वीरेंद्र पाठक निवासी समता नगर मनोनीत सभासद में पारिवारिक और व्यक्तिगत स्वास्थ्य कारण से नगर पंचायत को समय नहीं दे पाने पर नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव को पत्र देकर इस्तीफा सौपा इस दौरान अधिशासी अधिकारी लल्लन मौजूद रहे वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव ने कहा कि मनोनीत सभासद का इस्तीफा पत्र पर उचित कार्रवाई के लिए जिला अधिकारी को भेज दिया गया है वहीं नगर पंचायत में सभासद के इस्तीफा की सूचना को लेकर नगर के निवासी और भाजपा कार्यकर्ता आपस में चर्चा परिचर्चा करते रहे।
No comments:
Post a Comment