Tuesday, May 12, 2026

अजमतगढ़ सभागार में पंचायत सहायकों की हुई समीक्षा, फॉर्मल रजिस्ट्री में तेजी लाने के निर्देश।

अजमतगढ़ सभागार में पंचायत सहायकों की हुई समीक्षा, फॉर्मल रजिस्ट्री में तेजी लाने के निर्देश। 

प्रगति रिपोर्ट के आधार पर ही जारी होगा मानदेय: एडीओ पंचायत 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड सभागार में पंचायत सहायकों के कार्यों की हुई समीक्षा फॉर्मल रजिस्ट्री के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश प्रगति रिपोर्ट के बाद ही जारी होगा मानदेय एडीओ पंचायत।अजमतगढ़ खंड सभागार में सुबह 10:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक पंचायत सहायकों के कार्यों की समीक्षा क्रमशः एडिओ पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा ने की इस दौरान मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ ने कार्य में आ रही तकनीकी समस्याओं को दूर किया वहीं समीक्षा में पंचायत सहायकों की उपस्थिति पंजिका फॉर्मल रजिस्ट्री व जन सेवा केंद्र से हो रहे कार्यों की प्रगति जांची और कहा कि एक सप्ताह के के बाद प्रगति रिपोर्ट के बाद ही मानदेय जारी किया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से सचिव पंचायत सहायक सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment