Monday, May 11, 2026

मणि सेवा सदन का लाटघाट में गौ रक्षा प्रांत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।

मणि सेवा सदन का लाटघाट में गौ रक्षा प्रांत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।

मणि सेवा सदन ग्रामीण क्षेत्र में चिकित्सा की बनेगी मिशाल: प्रोफेसर प्रदीप जैन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के लाटघाट बाजार में मणि सेवा सदन का गौ रक्षा प्रांत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ मणि सेवा सदन ग्रामीण क्षेत्र में चिकित्सा की बनेगी मिसाल प्रोफेसर प्रदीप जैनसोमवार को दिन में आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर मणि सेवा सदन लाटघाट पोस्ट ऑफिस के समीप तारा कंपलेक्स में भव्य शुभारंभ प्रांत अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद आरपी राय सोनू और मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर प्रदीप जैन प्लास्टिक सर्जन बी एच यू के द्वारा किया गया इस दौरान उन्होंने कहा कि देवरांचल के ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को सहूलियत और बेहतर इलाज के लिए मणि सेवा सदन कार्य करेगा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बी एच यू प्रोफेसर प्रदीप जैन ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में  मणि सेवा सदन मिसाल कायम करेगा जिसमें उच्च कोटि के योग्य और अनुभवी डॉक्टर के सेवा दी जाएगी इस दौरान मुख्य रूप से डॉ नीरज शर्मा न्यूरोसर्जन, हेरिटेज डॉ आर के उपाध्याय,डॉ वैभव मणि त्रिपाठी, डॉक्टर विभा मिश्रा, रामाश्रय राय डायरेक्टर चीनी मिल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे जिन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की।

No comments:

Post a Comment