एडीओ पंचायत अजमतगढ़ ने पंचायत सहायकों को जारी किया कारण बताओ नोटिस।
2 माह का वेतन रोकने के आदेश एक सप्ताह में मांगा जवाब।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ एडीओ पंचायत ने पंचायत सहायकों को जारी किया कारण बताओं नोटिस दो माह का वेतन रोकने के आदेश एक सप्ताह में मांगा जवाब।शुक्रवार को अजमतगढ़ एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा ने पंचायत सहायकों को भेजी कारण बताओ नोटिस विदित हो जिलाधिकारी आजमगढ़ रविंद्र कुमार के निर्देश पर 21 अप्रैल से फार्मर रजिस्ट्री हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। लक्ष्य के अनुरूप प्रगति शून्य पाए जाने और 1 अप्रैल से जन सेवा केंद्र आदि से आय जाति निवास सहित अन्य जनहित के महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति को लेकर कारण बताओं नोटिस जारी की गई वहीं सचिव को पत्र भेजकर अप्रैल और मई माह का वेतन रोकने के लिए आदेश दिया गया और कहा गया कि एक सप्ताह के अंदर स्वयं उपस्थित होकर कार्यों की सूची फॉर्मर रजिस्ट्री की सूची ऑनलाइन उपस्थिति के साथ कारण बताओ नहीं तो कठोर कार्रवाई के लिए जिला मुख्यालय को पत्र लिखा जाएगा।
No comments:
Post a Comment