Wednesday, May 6, 2026

खालिसपुर गांव में पैमाइश के दौरान नायब तहसीलदार से दुर्व्यवहार,मुकदमा दर्ज।

खालिसपुर गांव में पैमाइश के दौरान नायब तहसीलदार से दुर्व्यवहार।

दो पर सरकारी कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के खालिसपुर गांव में उप जिलाधिकारी के आदेश पर पैमाईश के दौरान नायब तहसीलदार के साथ हुआ दुर्व्यवहार दो लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा। बटवारा के मुकदमा में उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह के धारा 116 में मुमताज बनाम गयासुद्दीन पर 14 जनवरी के आदेश के क्रम में नायब तहसीलदार आदर्श सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम व पुलिस बल के साथ खालिसपुर गांव में दिन में लगभग 1:00 बजे पैमाईश के लिए पहुंची, पैमाईश के दौरान नायब तहसीलदार सगड़ी आदर्श सिंह पुत्र केसरी सिंह निवासी सर्वोदय नगर अल्लापुर प्रयागराज के साथ गयासुद्दीन और उनके भांजे नाम अज्ञात निवासी खालिसपुर ने गाली गलौज देते हुए दुर्व्यवहार किया। जिस पर नायब तहसीलदार की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 132, 121/ 1,115/2,352,351/3 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच व आरोपित की तलाश शुरू कर दिया। इस दौरान जीयनपुर पुलिस बल के साथ राजस्व निरीक्षक सरजू प्रसाद व लेखपाल रामसागर सोनी सहित दोनों पक्षों के दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे वहीं पूर्व में भी 16 अप्रैल को उक्त जमीन पर गाटा संख्या 708 पर न्यायालय के आदेश के बाद मुमताज के द्वारा चार दीवार निर्माण के समय कुछ लोगों पर पत्थर उखाड़ने और चार दीवारी तोड़ने का आरोप लगाया गया था जिसके बाद दुबारा पैमाईश के लिए टीम पहुंची थी।

No comments:

Post a Comment