Thursday, May 14, 2026

दूल्हा दूल्हे के पिता लड़की के भाई और चाचा का शांति भंग में चालान।

दूल्हा दूल्हे के पिता लड़की के भाई और चाचा का शांति भंग में चालान।

दूसरे दिन भी सुलह समझौते की चलती रही बात,नहीं बना मामला।

सिंदूरदान के बाद विदाई को लेकर दूल्हा और लड़की पक्ष में हुआ था विवाद।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के सवरूपुर गांव में विवाह के बाद विदाई को लेकर वर और कन्या पक्ष के बीच उपजे विवाद को लेकर दूसरे दिन भी सुलह समझौते की बात होती रही लेकिन मामला नहीं बन पाया तो जीयनपुर पुलिस ने दूल्हा राजकुमार उसके पिता मुसाफिर चौहान और दुल्हन के भाई सोनू चौहान तथा चाचा हरेंद्र चौहान को शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। इस मामले को लेकर अभी दोनों पक्ष समझौते बात लेकर तैयार है।जीयनपुर कोतवाली के सवरूपुर गांव में सिंदूरदान के बाद दूल्हे की हालत बिगड़ने पर शराब पीने का आरोप लगाते हुए लड़की ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया था। सुबह विदाई ना होने पर दोनों पक्षों में तकरार होने लगा। इस दौरान लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे और कई बारातियों को बंधक बना लिया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई।जीयनपुर कोतवाली से सवरूपुर गांव निवासी स्व० नागेंद्र चौहान की लड़की की शादी राजकुमार पुत्र मुसाफिर चौहान निवासी भदवा मोहम्मदाबाद जनपद मऊ से तय हुई,मंगलवार को बारात लड़की के घर पहुंची। हंसी खुशी से परछन और जयमाल हुआ। सिंदूरदान के बाद लड़के को चक्कर आने लगा और वह भी बेसुध हो गया। लोगों ने उसे दवा भी दिया लेकिन उसमें कोई सुधार नहीं हुआ। लड़की पक्ष का आरोप है कि लड़का नशे का आदी है और विवाह के दौरान भी नशा किया हुआ था। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहा सुनी हुई। सुबह विदाई की तैयारी चल रही थी। इसी बीच लड़की ने शराबी दूल्हे के साथ ससुराल जाने से इनकार कर दिया। इसको लेकर एक बार फिर लड़की और लड़के पक्ष में तकरार हुआ।मौके पर पहुंचे जीयनपुर कोतवाली के उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह दोनों पक्षों को थाने ले आए। खाने पर भी सुलह समझौते के बातें होती रही। गुरुवार को भी सुलह समझौते की बात होती रही लेकिन मामला नहीं बन पाया। पुलिस ने दूल्हा उसके पिता और लड़की पक्ष से लड़की के भाई और उसके चाचा को शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।

No comments:

Post a Comment