भुवना बुजुर्ग में लगा कैंप ग्रामीण हुए लाभान्वित।
राजस्व,जल जीवन,नलकूप व पशु चिकित्सा ने लगाया कैंप।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ खंड विकास के भुवना बुजुर्ग गांव में जिलाधिकारी के आदेश पर दूसरे दिन भी लगा कैंप सैकड़ो ग्रामीण हुए लाभान्वित राजस्व,जल जीवन, नलकूप व पशु चिकित्सा विभाग ने कैंप लगाकर किया कार्य।रविवार को जिलाधिकारी आजमगढ़ रविंद्र कुमार के आदेश पर दूसरे दिन भी भुवना बुजुर्ग गांव में कैंप लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का निदान किया गया कैंप में नायब तहसीलदार आदर्श सिंह व राजस्व निरीक्षक समोधी राम और लेखपाल अर्जुन कुमार ने कैंप लगाकर अंश निर्धारण 30 किसानों,नाम मिसमैच 12 और 12 फॉर्मल रजिस्ट्री का कार्य किया गया वहीं अजमतगढ़ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ओमप्रकाश आनंद ने टीम के साथ गांव में पहुंचकर 62 पशुओं का टीकाकरण का कार्य किया इस दौरान जल जीवन मिशन की टीम ने गांव में पानी टेस्टिंग और मरम्मत के कार्य निरीक्षण कर किया इस दौरान नलकूप विभाग के के राम प्रवेश वह गांव के सचिव संजय यादव ने कुल 52 हैंडपंप का निरीक्षण कर सत्यापन किया विदित हो जिला अधिकारी आजमगढ़ रविंद्र कुमार ने गांव में चौपाल लगाकर शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीणों की समस्याओं के स्थाई निदान के लिए शान द्वारा संचालित योजनाओं और विकास कार्यों का सत्यापन कराया और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई कर दूसरे दिन भी कैंप लगाकर ग्रामीणो को लाभान्वित करने के निर्देश पर कैंप से सैकड़ो ग्रामीण लाभान्वित हुए इस दौरान मुख्य रूप से रीना देवी श्याम चल राजभर रविंद्र कुमार सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment