कप्तान के निर्देश पर दर्ज हुआ आपराधिक विश्वासघात का मुकदमा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनिल कुमार के निर्देश पर जीयनपुर पुलिस ने रजनीश निवासी धौरहरा पर आपराधिक विश्वास घात का मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ को जीयनपुर कोतवाली के बाग इस्माइल बाजार बागखालिस निवासी जितेंद्र कुमार गुप्ता ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसकी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल धौरहरा गांव का निवासी रजनीश मांग कर ले गया और अपने पास रख लिया। कई बार मांगने के बाद भी वापस नहीं किया। आशंका है कि मेरी मोटरसाइकिल का कहीं गलत कार्यों में उपयोग किया जा सकता है। मैंने इस संबंध में कई बार थाने पर तहरीर देकर चक्कर लगाया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं। जितेंद्र गुप्ता की शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जीयनपुर कोतवाली प्रभारी को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। उनके निर्देश पर आरोपित के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
No comments:
Post a Comment