Monday, May 4, 2026

दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत परिवार में मचा कोहराम।

दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत परिवार में मचा कोहराम।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत परिवार में मचा कोहराम।सुशील सिंह पुत्र सूर्यकुमार उम्र 45 वर्ष निवासी छपरा सुल्तानपुर 23 अप्रैल को रात्रि में 8:00 बजे अपने खेत से घर जा रहे थे इस दौरान गांव के समीप टावर के पास पीछे से टेलर ने टक्कर मार दी जिससे सुशील सिंह की हालत गंभीर हो गई आनंद फानन में स्थानीय लोगों ने आजमगढ़ शहर में निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से रेफर कर दिया गया लखनऊ अस्पताल में इलाज के दौरान 01मई की रात्रि में लगभग 11:00 बजे मौत हो गई जिसकी सूचना पर परिवार पर कोहराम मच गया सुशील सिंह खेती कर परिवार की आजीविका चलाते थे जिनके पास चार पुत्रियां है पत्नी सिंधु का रो-रोकर बुरा हाल रहा वही चचेरे भाई प्रमोद सिंह की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 281,106/1 के तहत अज्ञात वाहन पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच व तलाश में जुट गई।

No comments:

Post a Comment