घरौदी वितरण कार्यक्रम के लिए सगड़ी तहसील में हुआ प्रशिक्षण।
उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ऑनलाइन प्रशिक्षण में लिया हिस्सा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील सभागार में भारत सरकार के द्वारा घरौदी वितरण कार्यक्रम को लेकर हुआ प्रशिक्षण उपजिलाधिकारी सगड़ी ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ प्रशिक्षण में लिया हिस्सा।मंगलवार को दिन में 4:00 से 6:00 तक सगड़ी तहसील सभागार में भारत सरकार के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की स्क्रीन डिस्प्ले कर सामूहिक प्रशिक्षण कराया गया जिसमें उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार,सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे,नायब तहसीलदार रणजीत सिंह सहित तहसील क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक व राजस्व कर्मी सम्मिलित रहे। विदित हो 27 दिसंबर को 12:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर प्रत्येक ग्राम पंचायत में घरौदी प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसको लेकर तहसील पर प्रशिक्षित किया गया।वहीं उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने घरौदीं वितरण कार्यक्रम को सफलता पूर्वक क्रियान्वित करने के लिए कर्मचारियों को प्रत्येक ग्राम पंचायत में मौजूद रहकर वितरण करने के लिए निर्देशित किया।
No comments:
Post a Comment