चलती ट्रक में घुसी कार,एक की मौत तीन गंभीर रूप से घायल।
एक माह पूर्व विदेश से कमाकर लौटे अधेड़ व्यक्ति की मौत परिवार में मचा कोहराम।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी तेरही से वापस आते समय पटवध सरैया बाजार में चलती ट्रक में घुसी कार एक मौत तीन गंभीर रूप से घायल एक माह पूर्व विदेश से कमाकर लौटे अधेड़ व्यक्ति की दुर्घटना में मौत परिवार में मचा कोहराम तीन घायलों का चल रहा इलाज।गुरुवार को बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पटवध सरैया बाजार स्थित शिव मंदिर के पास रात लगभग 11:00 बजे श्रवण यादव की माता की तेरहीं से वापस आजमगढ़ जा रही स्विफ्ट कार सामने जा रही ट्रक में घुस गई जिससे कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बासुपार निवासी सुनील श्रीवास्तव पुत्र रामवृक्ष श्रीवास्तव उम्र 48 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाबूलाल जायसवाल, गुलाब जायसवाल, राधेश्याम यादव निवासीगण जीयनपुर कस्बा गंभीर रूप से घायल हो गये वहीं टक्कर इस कदर थी कि कार ट्रक के पीछे 200 मी घसीटते हुए चली गई। ट्रक चालक ने ट्रक को रोका और कार को निकालने का प्रयास किया लेकिन कार नहीं निकली। तेज आवाज सुनकर बाजार वासी भी मौके पर पहुंच गए सूचना पर पहुंची बिलरियागंज पुलिस ने जेसीबी मंगवाकर ट्रक के पीछे से कार को बाहर निकलवाया और घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने सुनील श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया। वही राधेश्याम यादव व बाबूलाल जायसवाल,गुलाब जायसवाल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। बिलरियागंज पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।वहीं मृतक सुनील श्रीवास्तव 15 नवंबर को सऊदी से कमाकर वापस घर आए हुए थे जिन्हें जनवरी माह में विदेश जाना था। पांच भाइयों में सबसे छोटे हैं वहीं पत्नी क्षमा श्रीवास्तव का रो-रो कर बुरा हाल रहा मृतक के पास दो पुत्रियां हैं। श्रेया श्रीवास्तव उम्र 12 साल, सिन्नी श्रीवास्तव उम्र 8 साल, मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया वही मृतक के घर पर सैकड़ों की संख्या में लोग जूट गए।
No comments:
Post a Comment