Tuesday, December 17, 2024

गहमा गहमी के बीच गुप्त मतदान को लेकर सस्ते गल्ले की दुकान चयन हुआ स्थगित।

गुप्त मतदान को लेकर सस्ते गल्ले की दुकान चयन हुई स्थगित।

गहमा गहमी के बीच गुप्त मतदान को लेकर सस्ते गल्ले की दुकान चयन हुआ स्थगित।

ग्राम पंचायत अधिकारी पुलिस प्रशासन के साथ सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के सुंदर सराय बल्लो ग्राम पंचायत में सस्ते गल्ले की दुकान चयन गुप्त मतदान की मांग को लेकर हुआ स्थगित खंड पंचायत अधिकारी पुलिस प्रशासन सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद सस्ते गल्ले की दुकान चयन को लेकर रही गहमा गहमी।मंगलवार को दिन में 11:00 बजे अजमतगढ़ खंड विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुंदर सराय बल्लो के ग्राम पंचायत भवन में सस्ते गल्ले की दुकान के चयन को लेकर पूर्व निर्धारित सूचना पर बैठक हुई जिसमें सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण सम्मिलित हुए वहीं खंड पंचायत अधिकारी सुभाष चंद्र शर्मा व ग्राम सचिव अमरदीप शर्मा ग्राम प्रधान उदयभान यादव की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। जिसमें पिछड़ी वर्ग की आरक्षित स्थान पर दलित उम्मीदवारी को लेकर काफी देर तक कहां सुनी हुई वहीं काफी समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हुआ इसके बाद पिछड़ा वर्ग से 6 उम्मीदवार मौजूद रहे पर गुप्त मतदान से सस्ते गल्ले की दुकान के चयन को लेकर सर्वसम्मति से ग्रामीणों दुकान चयन में सम्मिलित प्रत्याशीयों ने गुप्त मतदान कराने की मांग की जिस पर ग्राम प्रधान उदयभान यादव व खंड पंचायत अधिकारी सुभाष चंद्र शर्मा ने चयन बैठक को रद्द कर अगली बैठक 21 जनवरी 2025 को पूर्व से ग्रामीणों के समक्ष सभी को सूचित किया गया। इस दौरान गांव के सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे वहीं दुकान को चयन को लेकर ग्रामीणों में गहमा गहमी रही जीयनपुर एस आई राणा प्रताप पुलिस बल के साथ शांति व्यवस्था के लिए लगे रहे। इस दौरान पूर्व प्रधान श्रीनाथ यादव,कुसुम,रानू,राहुल यादव, विजय यादव,रमाशंकर,सुनीता, बर्फी,सुशीला,सिंधु सहित सैकड़ो की संख्या में महिला और पुरुष मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment