राजकीय विद्यालय पर किया गया कैरियर गाइडेंस मेले का आयोजन।
कैरियर गाइड लाइन मेला में सैकड़ों छात्र-छात्राए रही मौजूद।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज जोकहरा पर गुरुवार को दिन में कैरियर गाइडेंस मेले का हुआ आयोजन सैकड़ों की संख्या छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग। राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य राजन प्रताप के अध्यक्षता में कैरियर गाइड लाइन मेला हुआ आयोजित संचालन अभिषेक कुमार तिवारी ने किया मुख्य अतिथि मनोज कुमार सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बाताया कि इंटर मीडिएट के बाद अलग- अलग जॉब के लिए अलग-अलग पढ़ाई होती है जैसे डॉक्टर बनने के लिए जीव विज्ञान की पढ़ाई करनी पड़ती है। इसी तरह इंजीनियर बनने के लिए गणित की पढ़ाई करनी पड़ती है। कंप्यूटर इंजीनियर बनने के लिए कंप्यूटर की पढ़ाई करनी पड़ती है सिविल सर्विस की नौकरी करने के लिए किसी भी पढ़ाई के माध्यम से छात्र-छात्राएं सफल हो सकते हैं बोर्ड की परीक्षा करीब है। बच्चे मेहनत और लगन से पढ़ाई करें अच्छे अंको से पास हो और ज्ञान अर्जित करें।पुलिस विभाग महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दिया वहीं स्वास्थ्य विभाग सहित कई विभागों के विशेषज्ञों ने बच्चों को आगे करियर के बारे में विस्तार से जानकारी दी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना,स्वागत गीत आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किया कार्यक्रम में आए हुए लोगों को विद्यालय के प्रधानाचार्य राजन प्रताप ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के संयोजक अजय कुमार सिंह,रविंद्र कुमार वर्मा,राम बुझ यादव सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
No comments:
Post a Comment