Wednesday, December 25, 2024

चोरी के समान के साथ पांच चोर को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

चोरी के समान के साथ पांच चोर को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

चोरी कि दो अंगूठी,एक चैन,तीन मोबाइल व नगद 81 हजार 12 रुपए और घटना में प्रयुक्त सूजा बरामद।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा चोरी के समान के साथ पांच चोर को किया गिरफ्तार चोरी की दो अंगूठी, एक चैन, 81012 रुपए सहित तीन मोबाइल व घटना में प्रयुक्त सूजा किया बरामद।
जीयनपुर कोतवाली पर 24 जून को अंबालिका राय पत्नी विनयानंद राय निवासी फरसरा खुर्द जनपद मऊ में तहरीर देकर आरोप लगाया कि एक दिन पूर्व भंवरनाथ से दोहरीघाट टेंपो से जाते समय टेंपो चालक में जीयनपुर में उतार दिया बैग देखा तो बाग में से दो सोने की चैन,दो कंगन,हार,कान की बाली,6 सोने की अंगूठी,नथिया, मांग टीका, मंगलसूत्र गायब रहे। जिस पर जीयनपुर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुटी गई वहीं रीमा यादव पुत्री रामविलास यादव निवासी खतिबपुर में 7 अक्टूबर को दिन में 11:30 बजे बलरामपुर से टेंपो पकड़ कर जीयनपुर आते समय रास्ते में बैग में रखा चैन तीन,कान का झुमका तीन, एक पायल व बिछिया चोरी हो गई मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की जिसमें जीयनपुर एसआई अभिषेक यादव व श्याम जी ने मुखबिर की सूचना पर अंजान शहीद रोड से बुधवार की सुबह 8:05 पर प्रकाश में आए सल्टू राम पुत्र रामचरन उम्र 58 वर्ष निवासी नसरुद्दीनपुर,सुरेंद्र पुत्र समरू उम्र 42 वर्ष निवासी छपरा,राजन पुत्र चंद्रिका उम्र 28 वर्ष निवासी छपरा,जयभीम पुत्र महेंद्र उम्र 28 वर्ष निवासी छपरा और एसपी कुमार पुत्र हरिनाथ उम्र 20 वर्ष निवासी नदौरा कोतवाली जीयनपुर को चोरी की दो अंगूठी,एक चैन और नगद कल 81012 रुपए व तीन मोबाइल के साथ घटना में प्रयुक्त सूजा बरामद कर गिरफ्तार कर लिया वहीं पूछताछ में बताया की भाड़े की टेंपो लेकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे।

No comments:

Post a Comment