उपजिलाधिकारी ने सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस
पर की जनसुनवाई।
सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 120 प्रार्थना पत्र पड़े सात का हुआ निस्तारण।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार की अध्यक्षता में किया गया।समाधान दिवस पर कुल 120 प्रार्थना पत्र पड़े मौके पर 7 का हुआ निस्तारण।सगड़ी तहसील पर शनिवार की सुबह 10:00 बजे से सगड़ी सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया वहीं उपजिलाधिकारी ने जनसुनवाई में लापरवाही व शिथिलता बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 120 प्रार्थना पत्र पड़े। जिसमें राजस्व के 79,पुलिस विभाग 15,समाज कल्याण 2,स्वास्थ्य 3,पूर्ति 1 और विकास 4 व अन्य 16 प्रार्थना पत्र पड़े मौके पर राजस्व के 7 मामलों का निस्तारण किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे,नायब तहसीलदार रणजीत सिंह,खंड विकास अधिकारी जितेंद्र मिश्रा,अधिशासी अधिकारी अलका मौर्य सहित दर्जनों की संख्या में तहसील स्तरीय कर्मचारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment