बारात में डीजे पर डांस को लेकर हुई मारपीट चार पर दर्ज हुआ मुकदमा।
डीजे पर डांस को लेकर जमकर हुई मारपीट दुल्हन के भाई सहित चार पर दर्ज हुआ मुकदमा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नुरुद्दीनपुर गांव में बारात में डीजे पर डांस को लेकर हुई मारपीट चार पर दर्ज हुआ मुकदमा बराती घराती भिड़े दुल्हन के भाई सहित चार पर दर्ज हुआ मुकदमा।शुक्रवार को नूरुद्दीनपुर निवासी रामजीत की पुत्री का विवाह में बारात बैलोली दोहरीघाट जनपद मऊ से आई हुई थी देर रात को डीजे पर डांस को लेकर घराती और बराती आपस में भिड़ गए वहीं दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें कुछ को गंभीर चोट भी आई जिसके बाद ग्रामीणों ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया वहीं शनिवार की सुबह जीयनपुर कोतवाली पर दीपू निषाद पुत्र छन्नू निषाद निवासी गौरीशंकर घाट आजमगढ़ के द्वारा पहुंच कर तहरीर देकर दुल्हन के भाई आशीष पुत्र रामजीत निवासी नूरुद्दीनपुर सहित अतुल निषाद,गोली निषाद व गौ निषाद निवासीगण नूरुद्दीनपुर पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया जिस पर जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित की तलाश व जांच में जुट गई है।
No comments:
Post a Comment