Saturday, December 14, 2024

उपजिलाधिकारी सगड़ी ने दो नगर पंचायतों के कार्यालय,रैन-बसेरा व गौशाला का किया निरीक्षण मिला ताला बंद।

उपजिलाधिकारी सगड़ी ने दो नगर पंचायतों के कार्यालय,रैन-बसेरा व गौशाला का किया निरीक्षण मिला ताला बंद।

उपजिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी सहित कर्मचारियों के विरुद्ध एडीएम वित्त को लिखा पत्र।

उपजिलाधिकारी के निरीक्षण में नगर पंचायत की खुली पोल।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत महाराजगंज व बिलरियागंज के कार्यालय रैन-बसेरा और गौशाला का उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण मिला ताला बंद अधिशासी अधिकारी,बाबू व कर्मचारीयों के विरुद्ध कारवाई के लिए एडीएम वित्त को लिखा पत्र।शनिवार को महाराजगंज थाने पर संपूर्ण समाधान दिवस आयोजन के बाद उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने नगर पंचायत महराजगंज कार्यालय का निरीक्षण किया जिसमें ताला बंद मिला वहीं नगर पंचायत में स्थित गौशाला और रैन-बसेरा का भी निरीक्षण किया जिसमें भी ताला बंद मिला कोई कर्मचारी मौजूद नहीं रहा। जिसको लेकर एसडीएम सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने नाराजगी जताई और कहा कि एडीएम वित्त को सूचना दी गई है। उक्त अधिशासी अधिकारी बाबू व तैनात कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए एडीएम वित्त आजाद भगत सिंह को सोमवार को पत्र लिखकर भेजा जाएगा।वहीं बिलरियागंज नगर पालिका रैन-बसेरा की स्थिति ठीक पाई गई। उपजिलाधिकारी सगड़ी की कार्रवाई से नगर पंचायत अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

No comments:

Post a Comment