Sunday, December 15, 2024

जोन स्तर पर पंजीकृत आईआर गैंग में कुंटू सिंह के 10 सहयोगियों का और नाम जुड़ा।

जोन स्तर पर पंजीकृत आईआर गैंग में कुंटू सिंह के 10 सहयोगियों का और नाम जुड़ा।

जोन स्तर सूचीबद्ध आई आर गैंग की संख्या हुई उन्नीस।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह पुत्र स्व0 रूद्र प्रताप सिंह उम्र 52 वर्ष निवासी छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर आजमगढ़ तथा गैंग में शामिल कुल 19 सदस्य जोन स्तर आई0आर0 गैंग पंजीकृत किया गया।कुन्टू सिंह अपने गैंग के सदस्यो के साथ मिलकर अपराधिक गतिविधियो से अवैध धन कमाने के उद्देश्य से जनपद आजमगढ़,मऊ,जौनपुर एंव लखनऊ में हत्या, लूट,डकैती,चोरी तथा हत्या के प्रयास व धोखाधड़ी जैंसे जघन्य अपराध कारित करता हैं। इस गिरोह के समाज विरोधी क्रिया कलापों व अपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी हेतू  ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह व उनके सदस्यों के विरूद्ध गैंग पंजीकरण करने हेतु दिनांक 14.10.2024 को रिपोर्ट प्रेषित की गई जिस पर पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ पीयूष मोर्डिया अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन द्वारा पूर्व में प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह
 व उसके कुल 09 सहयोगी बन्दना सिंह पत्नी ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह, शिवप्रकाश पुत्र लालचन्द निवासी सरदारपुर थाना मुबारकपुर,बालकरन उर्फ साधु यादव पुत्र अर्जुन यादव निवासी हरई स्माइलपुर, राजेन्द्र यादव पुत्र रामसुरत यादव निवासी करतार पुर, शिवेश कुमार सिंह पुत्र रामबली सिंह निवासी छपरा सुल्तानपुर, मनोज सिंह पुत्र रामपलट निवासी हरई स्माइलपुर, अभिषेक सिंह पुत्र  सुरेन्द्र सिंह निवासी खुटहन, रामकरन यादव  पुत्र अर्जुन यादव निवासी हरई स्माइलपुर मनोज सिंह पुत्र बालगोविन्द सिंह निवासी सुतरही थाना मोहम्दाबाद 
 पर सतत निगरानी व प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु इनका गैंग जोन स्तर पर ‘’आई0आर0-36’’ के रुप में सूचीबद्ध किया गया। इसी क्रम में दिनांक 14.12.2024 को उक्त गैंग में प्रकाश में आये अन्य 10 नये सदस्यों प्रदीप कुमार सिंह पुत्र रामअवध सिंह निवासी कबूतरा,मोहसिन उर्फ टीपू पुत्र आलमगीर निवासी अतरकच्छा,फैसल पुत्र अनवर निवासी अतरकच्छा, सरफराज पुत्र अब्दुल हई निवासी बरडीहा अतरकच्छा, सुनील सिंह पुत्र स्व0 तीरथ उर्फ तीर्थराज सिंह निवासी बघावर(ताहिर पुर),मनोहर सिंह पुत्र क्लीन सिंह उर्फ विक्रम सिंह निवासी भदीड़,सूर्यप्रकाश उर्फ घल्लर पुत्र लक्षिराम निवासी आरिफपुर,रिजवान पुत्र जुम्मन निवासी समुद्रपुर,मुन्ना सिंह पुत्र स्व0 श्रीकान्त सिंह निवासी छपरा सुल्तानपुर,पंकज पाण्डेय पुत्र रामाश्रय पाण्डेय निवासी धनकपुर थाना सिधारी को उनके क्रिया-कलापों पर सूक्ष्म एवं पैनी दृष्टि रखने के उद्देश्य से इस गैंग में शामिल किया गया।

No comments:

Post a Comment