साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर इलाज के दौरान मौत परिवार में मचा कोहराम।
बाजार से घर वापस आते समय मालटारी पुल पर हुई दुर्घटना।
जीयनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन मुहम्मदपुर निवासी साइकिल सवार बुजुर्ग की अज्ञात वाहन की टक्कर से इलाज के दौरान हुई मौत परिवार में मचा कोहराम बाजार से घर वापस जाते समय मालटारी पुल पर हुई दुर्घटना सूचना पर जीयनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल।शुक्रवार की देर शाम 7:00 बजे रामदास राजभर पुत्र महादेव राजभर उम्र 65 वर्ष निवासी जमीन मुहम्मदपुर अपने घर से बाजार के लिए साइकिल से गए हुए थे मालटारी बाजार से घरेलू प्रयोग के समान लेकर वापस घर जाते समय मालटारी पुल पर अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे बुजुर्ग साइकिल सवार को गंभीर चोट आई आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा परिजनों को सूचित किया गया परिजन जिसे लेकर रात्रि में आजमगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया वहीं इलाज के दौरान रात्रि 2:00 बजे घायल बुजुर्ग साइकिल सवार रामदरश राजभर की मौत हो गई परिजन शव को लेकर घर पहुंच गए जिसके बाद शनिवार की सुबह जीयनपुर पुलिस को सूचित किया मौके पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिवार की तहरीर पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक रामदरश राजभर के दो पुत्र एक पुत्री है। वही मृतक के पुत्र अंगद और आशीष व पुत्री सुषमा और पत्नी मेवाती देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
No comments:
Post a Comment