Thursday, December 19, 2024

श्रीमद् भागवत कथा का अजमतगढ़ में हुआ शुभारंभ।

श्रीमद् भागवत कथा का अजमतगढ़ में हुआ शुभारंभ।

सात दिवसीय भागवत कथा का हुआ शुभारंभ।

भागवत कथा सुनने मात्र से मिलती है परम पद की प्राप्ति: राधा शर्मा

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ नगर पंचायत में सात दिवसीय भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ भागवत कथा में प्रवचन करता राधा शर्मा ने बताया कि भागवत कथा के सुनने मात्र से मिलती है परम पद की प्राप्ति। गुरुवार को अजमतगढ़ नगर पंचायत के गोगा साव भीखी साव प्राचीन मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ अजमतगढ़ नगर पंचायत में भव्य रूप से कलश यात्रा निकाली गई और जयकारा लगाते हुए नगर पंचायत का भ्रमण किया गया कलश यात्रा के साथ ही शुभारंभ हुआ वहीं भागवत कथा में वृंदावन की प्रसिद्ध कथावाचक राधा शर्मा का प्रवचन प्रति दिन चल रहा है। इस दौरान अजमतगढ़ नगर पंचायत व आसपास क्षेत्र से सैकड़ो की संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं और भागवत कथा का आनंद लें रहें हैं। भागवत कथा के तीसरे दिन कथा वाचक राधा शर्मा ने भगवान की लीलाओं का सुंदर चित्रण प्रस्तुत किया जिसे सुनकर भक्त भाव विभोर हो गए वहीं राधा शर्मा ने बताया की भागवत कथा के सुनने मात्र से ही परम पद की प्राप्ति होती है।इस दौरान मुख्य रूप से आयोजक नखडू गुप्ता,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय साहनी,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नीतू जायसवाल, भाजपा नेता अरविंद जायसवाल,पारसनाथ सोनकर, सुदर्शन वर्मा,रविंद्र शर्मा,बबलू शर्मा,गुलाब पटेल,कन्हैया अग्रवाल,पारितोष जायसवाल,जितेंद्र गुप्ता,राधेश्याम कनौजिया,बजरंगी गुप्ता सहित सैकड़ो की संख्या में अजमतगढ़ कस्बा वासी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment