Sunday, December 8, 2024

धारदार हथियार से हमले के तीन आरोपित को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

धारदार हथियार से हमले के तीन आरोपित को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।


(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर निवासी धारदार हथियार से हमला करने के तीन आरोपित को जीयनपुर पुलिस ने चाकू व लाठी डंडा के साथ किया गिरफ्तार।जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर निवासी वाजिद पुत्र मोहम्मद कुरैश ने जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि शनिवार की शाम को फाजिल उर्फ आसीम पुत्र हारून व भाई हारीश पुत्र हारून और हारुन पुत्र रफउ निवासीगण अशरफपुर ने घर पर चढ़कर धारदार हथियार से छोटे भाई आबिद व माता मुस्तरी देवी को हमला कर घायल कर दिया जिसके बाद जीयनपुर पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित तीनों को जीयनपुर एस आई रविंद्र यादव ने पुलिस बल के साथ खालिसपुर नहर पुलिया के समीप से रविवार को 8:55 मिनट पर चाकू व लाठी डंडा के साथ तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

No comments:

Post a Comment