Thursday, December 19, 2024

उपजिलाधिकारी ने रैन बसेरा व अलाव का किया निरीक्षण।

उपजिलाधिकारी ने रैन बसेरा व अलाव का किया निरीक्षण।

ठंड से बचाव के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ व जीयनपुर में उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने रैन-बसेरा व अलाव का किया निरीक्षण दिया आवश्यक दिशा निर्देश।बुधवार की रात्रि में उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने जीयनपुर नगर पंचायत में स्थित रेन बसेरा का निरीक्षण किया इस दौरान रैन बसेरा में पुरुषों और महिलाओं की अलग-अलग रहने की व्यवस्था, शौचालय,ठंड से बचाव सहित विभिन्न बिंदुओं का निरीक्षण कर रजिस्टर का अवलोकन किया वहीं जीयनपुर नगर पंचायत में सात स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा था। जिसका निरीक्षण किया वहीं अजमतगढ़ नगर पंचायत में निर्मित रैन बसेरा व अलाव का निरीक्षण किया इस दौरान नगर पंचायत कर्मचारी को कड़ी हिदायत दी कि रात्रि में सड़क पर कोई ठंड से ठिठुरते ना मिले पुरुषों व महिलाओं के लिए अलग-अलग रहने की व्यवस्था कराने के साथ उनके भोजन आदि की समुचित व्यवस्था के लिए निर्देशित किया वहीं कड़ी चेतावनी दी की ठंड से किसी भी दशा में दुर्घटना होने पर कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment