पुरुषोत्तमपुर कैथोली ग्राम पंचायत में लगी चौपाल एक दर्जन विभाग कर्मचारी नदारद।
शासन द्वारा संचालित योजनाओं का दी गई जानकारी पात्रों का हुआ चयन।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर कैथोली ग्राम पंचायत में लगी चौपाल लगभग एक दर्जन विभाग के कर्मचारी नदारद चौपाल में शासन द्वारा संचालित योजनाओं की दी जानकारी पात्रों का हुआ चयन।
अजमतगढ़ खंड विकास क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर कैथौली ग्राम पंचायत में शुक्रवार को चौपाल लगायी गयी चौपाल में एडीओ कृषि प्रदीप यादव ने शासन द्वारा संचालित योजनाओं का विस्तार से समझाया जिसमें वृद्धावस्था पेंशन,विधवा पेंशन,आवास, शौचालय,मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कन्या सुमंगला योजना प्रधानमंत्री आवास योजना व मुख्यमंत्री आवास योजना आदि की जानकारी दी और पात्रों का चयन किया गया। वहीं ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों का लेखा-जोखा ग्राम सचिव कमलेश ने प्रस्तुत किया और ग्रामीणों ने बेबाकी से अपनी बात रखी और समस्याओं को उठाया जिसका त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया।इस दौरान चौपाल से लघु सिंचाई,स्वास्थ्य,राजस्व,नलकूप, पशुपालन,समाज कल्याण,पिछड़ा वर्ग,अल्पसंख्यक वर्ग,महिला बाल विकास,खाद्य रसद,जल जीवन मिशन विभाग के कर्मचारी नदारद रहे। जिससे चौपाल में शासन द्वारा संचालित इन विभाग की जानकारी ग्रामीणों को नहीं दी जा सकी वही ग्राम प्रधान अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि चौपाल से नदारत कर्मचारियों की वजह से ग्रामीणों को निराशा का सामना करना पड़ा। मुख्य रूप से ग्राम सचिव कमलेश,किसान सहायक ज्ञानशीष,पवन कुमार, रामप्रवेश यादव,ममता श्रीवास्तव सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment