ग्रामीण पुलिस अधीक्षक चिराग जैन द्वारा रौनापार थाना का किया गया वार्षिक निरीक्षण।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन द्वारा थाना रौनापार का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर,कार्यालय,सीसी टीएनएस कार्यालय,भोजनालय,बैरक,शौचालय,माल निस्तारण,शस्त्रों के रख-रखाव व महिला हेल्पडेक्स का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा कार्यसरकार हेतु थाने के उपनिरीक्षक व महिला हेल्प डेस्क को टैबलेट व मोबाइल वितरित किया गया तथा विवेचना का ओआर भी किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा ग्राम प्रहरियों द्वारा किये गये सराहनीय कार्यों के लिए नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। तत्पश्चात पुलिस कर्मियों के साथ गोष्ठी कर उनकी समस्याओं को सुना गया और समस्याओं के समाधान हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
No comments:
Post a Comment