Wednesday, December 24, 2025

अवैध तमंचा,कारतूस के साथ एक शातिर अपराधी गिरफ्तार।

अवैध तमंचा,कारतूस के साथ एक शातिर अपराधी गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने अवैध तमंचा, कारतूस के साथ एक शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा वांछित,वारण्टी अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभिय़ान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल निर्देशन में उपनिरीक्षक अजय यादव व मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त सोफियान पुत्र मुस्तफा निवासी चुनुगपार थाना जीयनपुर उम्र करीब 25 वर्ष को ग्राम अहिरौली मोड़ से समय करीब 9:55 बजे गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से एक तमंचा 312 बोर और एक जिन्दा कारतूस 312 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर जीयनपुर थाना में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।

No comments:

Post a Comment