जीव विज्ञान प्रवक्ता के पदोन्नति आदेश को निरस्त करने के निर्देश।
संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ ने जिला विद्यालय निरीक्षक को लिखा पत्र,स्मिथ इंटर कॉलेज अजमतगढ़ का मामला।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ ने शिकायतकर्ता सीताराम द्वारा शपथ पत्र के माध्यम से की गई शिकायत का निस्तारण करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक को स्मिथ इंटर कॉलेज अजमतगढ़ में तथ्य छिपाकर जीव विज्ञान के प्रवक्ता पद पर हुई अभय श्रीवास्तव की पदोन्नति को निरस्त करने का निर्देश जारी किया है।18 दिसंबर 2025 को जारी निर्देश में संयुक्त शिक्षा निदेशक नवल किशोर ने कहा कि सीताराम द्वारा शपथ पत्र के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर 10 सितंबर 2025 को अभय कुमार प्रवक्ता जीव विज्ञान स्मिथ इंटर कॉलेज अजमतगढ़ को नोटिस जारी की गई। इस नोटिस के संबंध में दिए गए उनके स्पष्टीकरण के अवलोकन से कोई ऐसा तथ्य प्रस्तुत नहीं किया जा सका जिससे प्रमाणित हो कि विनोद कुमार सिंह की सेवानिवृत्ति के बाद 31 मार्च 2021 को प्रवक्ता जीव विज्ञान का पद रिक्त हुआ। क्योंकि उसे समय वे सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। उनके सेवानिवृत होने पर सहायक अध्यापक जीव विज्ञान का पद रिक्त हुआ ना की प्रवक्ता जीव विज्ञान,शिकायत का निस्तारण करते हुए शिक्षा निदेशक ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पदोन्नति वापस लिए जाने का निर्देश देते हुए पत्र जारी किया है।
No comments:
Post a Comment