Wednesday, December 24, 2025

सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा निकाली गई कलश शोभा यात्रा।

सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा निकाली गई कलश शोभा यात्रा।

24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक होगा आयोजन,एक जनवरी को भभ्य भंडारा।

कलश शोभायात्रा लाटघाट बाजार के शिव चन्ना राम कालिका मंदिर होते हुए मंण्डप पर हुई समाप्त।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के रसूलपुर नरईपुर गांव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक पूर्व चिकित्सा अधिकारी डॉ,एके मिश्रा के प्रांगण में आयोजन किया जा रहा है। एक जनवरी को बृहद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।जहां अयोध्या के सर्वेश जी महाराज द्वारा श्रीमद् भागवत कथा की संगीत मय प्रस्तुति की जाएगी।
जिसके लिए बुधवार को 151 कन्याओं द्वारा कलश शोभा यात्रा गाजा बाजा हाथी घोड़ा के साथ यज्ञ मंडप से निकाली गई।इसके उपरांत कलश यात्रा जमसर गांव होते हुए लाटघाट बाजार के शिव मंदिर परिसर पर पहुंचकर पूजन अर्चना कर वापस पुनः चन्नाराम कालिका मंदिर परिसर में पहुंच कर पूजन अर्चना करते हुए वापस होते हुए मंडप में स्थापित की गई। इस दौरान पूरा क्षेत्र जयकारों से गूँज रहा था।जहां लोगों ने जमकर जयकारे लगाए और जगह-जगह लोगों ने कन्याओं को और कलश यात्रा के साथ चल रहे लोगों को जलपान आदि की व्यवस्था कराई।लगभग 4 किलोमीटर से ऊपर की कलश यात्रा सुबह लगभग 10:00 बजे निकाली गई जो विभिन्न मार्गो से होते हुए वापस होकर श्रीमद् भागवत कथा मंडप पर पूजन अर्चना के बाद समाप्त हुई।इसके पूर्व सुबह विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चना के बाद कलश यात्रा निकाली गई। सात दिन के कार्यक्रम में भागवत महात्म,कुंती स्तुति परीक्षित का जन्म,श्रीगुरु चरित्र,जड़ भरत चरित्र, प्रह्लाद चरित्र,वामन अवतार एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव, माखन चोरी लीला,गोवर्धन पूजा में 56 भोग, रासलीला एव कंस वध एवं अंत में समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया जाना है। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता ओम प्रकाश मिश्रा पूर्व सीएमओ डॉक्टर एके मिश्रा आलोक रंजन वंदना सिंह पूर्व विधायक मनीष मिश्र भाजपा नेता व प्रमुख प्रतिनिधि सहित गांव के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान रामचंद्र शर्मोपाध्याय नेपाली महाराज ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन विधि विधान पूर्वक किया जा रहा है जिसमें क्षेत्र के सभी सभ्रांत व आम लोग के सहयोग से कथा का समापन एव भंडारे का आयोजन किया जाना है।जिसमें सैकड़ो लोग भाग लेंगे।

No comments:

Post a Comment