Friday, December 26, 2025

सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार शिक्षक की मौत।

सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार शिक्षक की मौत।

शहीद पार्क अंजान शहीद के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर।

परीक्षा देने गयी पुत्री बिना परीक्षा दिए स्कूल से वापस पहुंची घर।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छत्तरपुर खुशहाल गांव निवासी दूधनाथ यादव पुत्र स्वर्गीय रामधारी यादव उम्र लगभग 58 साल सुबह लगभग 9:00 बजे साइकिल से घर से निकले और अपने प्राइवेट स्कूल बनकट थाना मुबारकपुर पढ़ाने जा रहे थे की शहीद पार्क नथ्थुपुर अंजान शहीद के पास आजमगढ़ की तरफ से आ रही अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर परिजन समेत बाजार वासी पहुंचकर उन्हें सदर अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उनकी मौत हो गई।इस दौरान उनकी पुत्री पुष्पा देवी जीयनपुर के श्री केएन सिंह महिला पीजी कालेज में एम ए प्रथम वर्ष की परीक्षा देने गई थी की सूचना पाकर वह बिना परीक्षा दिए ही घर वापस पहुंचकर रोने बिलखने लगी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह प्राइवेट स्कूल बनकट के पास पढ़ाते थे जहां वह प्रतिदिन की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकले थें कि जैसे ही सड़क पर पहुंचे आजमगढ़ की तरफ से तेज रफ्तार आ रही किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें सदर ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।मृतक की पत्नी बसंती देवी व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के एक पुत्र पंकज यादव व एक पुत्री पुष्पा यादव है। गांव में इनकी मृत की सूचना पाकर कोहराम मच गया। इस संबंध में जीयनपुर कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन से टक्कर की तहरीर परिजनों द्वारा दी गई है।

No comments:

Post a Comment