समाजसेवी नारद सिंह पटेल के मृत्यु भोज के स्थान पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन।
समाजसेवी नारद सिंह पटेल की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब, 101 जरूरतमंदों को कंबल वितरित।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बलुआ गांव निवासी समाजसेवी नारद सिंह पटेल के निधन के बाद उनके तेरही कार्यक्रम पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। भावपूर्ण माहौल में क्षेत्र के हजारों लोगों ने उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उनकी स्मृति में 101 गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए श्रद्धांजलि सभा का शुभारंभ सुबह 10 बजे हुआ, जो शाम 4 बजे तक चला। दोपहर होते-होते कार्यक्रम स्थल पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने नम आंखों से समाजसेवी नारद सिंह पटेल को याद किया और उनके सामाजिक योगदान को सराहा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सगड़ी विधायक डॉ. एचएन सिंह पटेल, पूर्व सपा प्रत्याशी जयराम सिंह पटेल,पूर्व विधायक अभय नारायण सिंह पटेल,सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.आरएन सिंह पटेल,ब्लॉक प्रमुख हरैया प्रतिनिधि संतोष सिंह,सपा जिला अध्यक्ष हवलदार यादव सहित परमानंद सिंह पटेल,अरुण सिंह पटेल,सुभाष सिंह पटेल,संदीप सिंह पटेल,विद्यासागर सिंह पटेल,अभय राय और चंद्रकेश राय मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन बड़े पुत्र प्रवीण सिंह उर्फ प्रिंस ने किया। उन्होंने बताया कि उनके पिता की सोच के अनुरूप मृत्यु भोज की परंपरा के स्थान पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। उनका मानना था कि किसी व्यक्ति के निधन के बाद परिवार पहले ही गहरे दुख में होता है, ऐसे में मृत्यु भोज के नाम पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालना उचित नहीं है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए सेवा और संवेदना का यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
No comments:
Post a Comment