सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत,घर में मचा कोहराम।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कोडरा गांव निवासी रामनयन सिंह उम्र 59 साल मंगलवार की शाम लाटघाट बाजार से लगभग 6:00 बजे ठेला लेकर घर जा रहे थे। इस दौरान चौक खुर्द गांव के पास बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय डॉक्टर के यहां दिखाया गया। जहां गंभीर हालत देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया। इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान देर रात 9:00 बजे मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए भेज दिया। मृतक रामनयन सिंह के पुत्र अंश सिंह ने जीयरपुर कोतवाली में चालक अरुण साहनी निवासी कोडरा के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है। इस संबंध में जीयनपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
No comments:
Post a Comment