छह केंद्रों पर हुई जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा।
दो हजार आठ सौ चौबीस विद्यार्थी हुए शामिल।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर में कक्षा छह में प्रवेश हेतु शनिवार को जिले के छह केंद्रों पर परीक्षा हुई। जिसमें कुल दो हजार आठ सौ चौबीस छात्र सम्मिलित हुए। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा को सुचिता से संपन्न कराने के लिए कड़े बंदोबस्त किए गए थे।जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु प्रतिवर्ष परीक्षा कराई जाती है। सत्र 2026 में प्रवेश हेतु जिले में शिब्ली इंटर कॉलेज,शिब्ली स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चिल्ड्रन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट्रल पब्लिक स्कूल जाफरपुर और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आजमगढ़ को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। जनपद के 23 ब्लॉकों से कुल तीन हजार सात सौ पैंतीस छात्रों ने आवेदन किया था। दो हजार आठ सौ छब्बीस छात्र परीक्षा में शामिल हुए जबकि 911 छात्र अनुपस्थित रहे। सुबह 11:30 बजे से 1:30 तक एक पाली में ही परीक्षा संपन्न कराई गई। जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर के प्रधानाचार्य शशिकांत राय ने बताया कि परीक्षा के लिए दो दिन पहले से ही तैयारी शुरू कर दी गई थी। सुचिता के साथ परीक्षा संपन्न कराए जाने के लिए सारी व्यवस्थाएं सुदृढ़ रूप से की गई थी।
No comments:
Post a Comment