देवपुर कमालपुर में चकमार्ग की पैमाइश कर 20 वर्ष पूर्व विवाद का हुआ निस्तारण।
नायब तहसीलदार ने राजस्व टीम व पुलिस बल के साथ 20 वर्ष पूर्व विवाद का किया निस्तारण।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवपुर कमालपुर गांव में 20 वर्ष पूर्व से विवादित चकमार्ग का नायब तहसीलदार ने राजस्व टीम व पुलिस बल के साथ आपसी सहमति से पैमाइश कर कराया निस्तारण। रविवार को उप जिला अधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार विवेकानंद के नेतृत्व में गठित राजस्व टीम राजस्व निरीक्षक समोधी राम, लेखपाल अनिल राय, सुनील पटेल, सिद्धार्थ राय व जीयनपुर कोतवाली पर तैनात एसआई सुरेंद्र पुलिस बल के साथ देवपुर कमालपुर गांव में पहुंचकर चकमार्ग संख्या 56 की तीन तरफ से पत्थर से पैमाइश कर दोनों पक्षों के आपसी सहमति से 20 वर्षों से विवादित चक मार्ग का निस्तारण कराया विदित हो पूर्व में चकमार्क का 22 बार पैमाइश की जा चुकी थी किंतु दोनों पक्षों में आपसी सहमति नहीं बन पा रही थी। इस दौरान शिवदत्त यादव,शिवनारायण यादव, रामचंद्र यादव, सभापति सिंह सहित दर्जनों की संख्या में दोनों पक्षों के लोग मौजूद रहे जिन्होंने चकमार्ग के निस्तारण पर खुशी का इजहार किया।
No comments:
Post a Comment