Saturday, December 20, 2025

अब ग्रामीणों को एक ही स्थान पर मिलेगी 260 तरह की सुबिधा::मनीष कुमार मिश्र

अब ग्रामीणों को एक ही स्थान पर मिलेगी 260 तरह की सुबिधा::मनीष कुमार मिश्र

अतिथियों को प्रतीक चिंन्ह एव अंगवस्त्रम देकर किया सम्मानित।

167 विद्यालय सरकार के समस्त पैरामीटर से सुसज्जित हुए।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ ब्लाॅक के बासुपार बनकट ग्राम पंचायत में शनिवार को सभी सुविधाओं से सुसज्जित मिनी ग्राम सचिवालय का लोकार्पण फीता काटकर अजमतगढ़ ब्लाॅक प्रमुख अलका मिश्रा ने किया। इसके उपरांत सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ,प्रतीक चिन्ह एव अंगवस्त्रम देकर किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए खण्ड विकास अधिकारी जितेन्द्र कुमार मिश्र ने कहा कि ब्लाॅक का हर गांव मेरा एक घर है मैं चाहता हूं कि प्रत्येक 101 गांव में ऐसा सचिवालय हो जहाँ से शासन की 260 तरह की सुविधा मिले जहाँ से सरकार द्वारा संचालित होने वाली योजनाओं की जानकारी मिल सके। इस सचिवालय से सरकार द्वारा संचालित 260 योजनाओं को संचालित किया जाएगा।जिससे ग्रामीणों को दूर दराज नही जाना पड़ेगा नही तहसील के चक्कर काटना पड़ेगा। पूर्व विधायक वन्दना सिंह ने कहा कि इस गांव की चर्चा आज पूरे क्षेत्र में हो रही है। यह दृढ़ इच्छाशक्ति का ही नतीजा है।यहाँ की महिला प्रधान व सचिव और प्रमुख नारी शक्ति का एक मिसाल है।आप यदि मन बना ले तो प्रधनमंत्री एव मुख्यमंत्री के सपनों को साकार करने से कोई रोक नही सकता।इसका जीता जागता उदाहरण इस गांव का मॉडल स्कूल है जो प्राइवेट स्कूल से भी बेहतर सुबिधा के साथ शिक्षा को आगे बढ़ा रहे है।प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्र ने कहा कि जिस दृढ़ इच्छा शक्ति से बासुपार बनकट का कायाकल्प प्रधान ने किया वैसी ही इच्छा शक्ति यदि अन्य प्रधान भी लगाए तो यह अजमतगढ़ ब्लाॅक पूरे देश मे जाना पहचाना जाएगा।अजमतगढ़ ब्लाॅक के गांवों का जिस तरह से विकास हुआ है। आने वाले दिनों में दूर दराज के  लोग जान जायेगे।पंचायत भवन गांव के काम आएगा सरकार की कल्पना से परे हटकर इस पंचायत भवन का विकास किया गया है। 167 विद्यालयों में सरकार के 19 पैरामीटर से सुसज्जित हो चुकी है।गांव में भारत बसता है इसी कल्पना को यह गांव साकार करते हुए विकसित हो रहा है। ऐसे प्रधान धन्यवाद के पात्र है और अन्य प्रधानों को अनुशरण करते हुए अपने गावों को विकसित करने होंगे तभी गांव,की दशा दिशा को बदला जा सकता है।विकास की गति यदि रुकेगी तो निश्चित रूप से गांव के प्रतिनिधि का मन बदलेगा और इसका नुकसान आने वाले समय में गांव को ही भुगतना होगा।संचालन प्रदीप तिवारी ने किया।इस दौरान मुख्य रूप से एडिओ पंचायत सुभाष चन्द्र शर्मा,शौकत अली माहुली, हाजी सलाउद्दीन,अलका मिश्रा, प्रधान प्रतिनिधि वहाब खान, प्रधान सिद्धिका परवीन,सचिव गरिमा मिश्रा,अमरजीत कुमार, सुनील पाल,सूबेदार खान, धनजंय तिवारी,रामदरश मौर्य, आशीष मोदनवाल,महमूद खान, हाशिम उर्फ गुड्डू आदि रहे।

No comments:

Post a Comment