Monday, December 22, 2025

पूर्व प्रधान की मौत छ: घायल,दाहसंस्कार कर दोहरीघाट से लौटते समय ट्रेलर से भिड़ी पिकअप।

पूर्व प्रधान की मौत छ: घायल,दाहसंस्कार कर दोहरीघाट से लौटते समय ट्रेलर से भिड़ी पिकअप।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रात्रि में ही भेज दिया पोस्टमार्टम हाउस।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के जोकहरा गांव निवासी पूर्व प्रधान तिलक राजभर पुत्र भेलू राजभर उम्र लगभग 57 वर्ष की दुर्घटना में मौत हो गई और गांव के छ: अन्य लोग घायल हो गए।पुलिस ने घटनास्थल से ही पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।रविवार की शाम को गांव के एक महिला की मौत हो गई थी। जिसका दास संस्कार करने के लिए लोग पिकअप से दोहरीघाट के मुक्ति धाम पर गए हुए थे। जहां से लगभग देर शाम 8:00 बजे लौट रहे थे। पिकअप में लगभग 15 लोग सवार थे। कि महुला पुलिस चौकी के समीप महुला गांव के पास दोहरीघाट की तरफ से ही आ रही एक ट्रेलर ट्रक मे नियंत्रित होकर पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही पूर्व प्रधान तिलक राजभर की मौत हो गई और गांव के 55 वर्षीय बालचंद राजभर पुत्र बरखु राजभर,रघु राजभर पुत्र मन्तु राजभर उम्र 60 वर्ष,अजय राजभर पुत्र बांके राजभर उम्र 32 वर्ष और लक्ष्मण गोंड पुत्र गोबरी गोंड उम्र 57 वर्ष निवासी जोकहरा थाना रौनापार व दो अन्य लोग घायल हो गए। जिनका उपचार स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है मृतक की पत्नी गिरजा देवी व परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के चार लड़के है।वह खेती बारी का कार्य करते थे। गांव में काफी लोकप्रिय एव मिलन सार व्यक्ति थे।

No comments:

Post a Comment