लाटघाट में दिनदहाड़े महिला के गले से चैन झपट्टा मारने के आरोपित को पुलिस ने तमंचा के साथ किया गिरफ्तार।
आरोपित युवक पर लखीमपुर खीरी पुलिस के द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम है घोषित।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट बाजार में एक माह पूर्व दिनदहाड़े महिला के गले से सोने की चेन झपट्टा मारने के आरोपित को जीयनपुर पुलिस ने तमंचा के साथ किया गिरफ्तार आरोपित युवक पर लखीमपुर खीरी पुलिस के द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम है घोषित।11 नवंबर 2025 को जीयनपुर कोतवाली पर अर्जुन वर्मा पुत्र रामायन वर्मा निवासी लाटघाट ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि लाटघाट बाजार की मछली मार्केट से सामान लेकर घर वापस आते समय दिन में 11:30 बजे उसकी माता मीरा देवी उम्र 55 वर्ष के गले की चेन झपट्टा मारकर बाइक सवार दो युवक लेकर दोहरीघाट की तरफ फरार हो गए जीयनपुर पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा पंजीकृत कर घटना की जांच में जुट गई सीसी फुटेज के आधार पर लाटघाट चौकी इंचार्ज जाफर खान घटना की छानबीन में जुटे विवेचना के दौरान विक्रांत पुत्र वीरनपाल निवासी साहिबगंज कॉलोनी थाना मोहम्मदी, जनपद लखीमपुर खीरी,मनजीत पुत्र वीरेंद्र निवासी साहबगंज कॉलोनी थाना मोहम्मदी,जनपद लखीमपुर खीरी,अजय पुत्र सतीश निवासी देवकली ससीया कॉलोनी लखीमपुर खीरी,संजीत पुत्र शिशुपाल और आनंद पुत्र साधू का नाम प्रकाश में आया जीयनपुर कोतवाल राजकुमार सिंह और लाटघाट चौकी इंचार्ज जाफर खान ने पुलिस बल के साथ अजय पुत्र सतीश निवासी देवकली ससिया कालोनी लखीमपुर खीरी जिस पर लखीमपुर खीरी पुलिस के द्वारा 25 हजार रुपए का इनाम घोषित है को अम्मा आइमा मोड़ से 12 बोर तमंचा व जिंदा कारतूस सोने की चेन 15 सौ रुपए नगद मोबाइल के साथ शुक्रवार की रात 10:30 बजे गिरफ्तार कर लिया वहीं आर्म एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक प्रक्रिया में जुट गई आरोपित युवक पर पूर्व से नौ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है।
No comments:
Post a Comment